भौंह की देखभाल कैसे करे

आंखों के उपर धनुष के आकार में मोटे और मुलायम बालों की परत को भौंह कहते हैं। भौंह आंखों के अंदर पसीना, धूल, पानी और अवांछित चीजों को गिरने से रोकने का काम करते हैं। भौंह आंखों की नमी को भी बचा कर रखते हैं।
चेहरे पर मन के अंदर के क्या हाव-भाव चल रहे हैं इसका पता आंखों से ही चलता है और भौंह से चेहरे की अभिव्यक्ति का। पुरुष और महिला दोनों आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए भौंह की मेकअप करते हैं।
चेहरे की सुंदरता में भौंह की भूमिका अहम होती है। इसके लिए कोई भौंहों से बालों को निकलवाता है, कोई थ्रेडिंग करवाता है तो कोई पियर्सिंग। महिलायें भौंहों के मेकअप पर ज्यादा ध्यान देती हैं। ज्यादातर तो भौंहों की वैक्सिंग और ट्रिमिंग महीने में एक बार जरूर कराती है।
भौंह के कार्य (Functions of Eyebrow)
भौंह चेहरे की अभिव्यक्ति के साथ आपके बदलते मूड का भी संकेत देता है। कहावत ही है गुस्से में भृकुटी तन जाती है। लोगों के मूड का पता भौंह से आसानी से लगाया जा सकता है।
भौंह आंख को सूर्य की रोशनी, तेज धूप और पराबैंगनी किरणों से बचाता है।
भौंह काफी संवेदनशील होता है। यह आंखों के अंदर डैंड्रफ(रुसी), कीड़े-फतींगे को गिरने से रोकने का काम करता है।
भौंह की मेकअप के तरीके (Eyebrow Makeup)
भौंह की बालों को शेप देने के लिए वैक्सिंग सबसे कॉमन तरीका है। कई महिलाएं भौंह की बालों का रंग भी बदलती रहती है। भौंह को सही आकार देने के लिए कभी-कभी भौंह का स्थान भी कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए बदला जाता है। वैक्सिंग,थ्रेडिंग और इलेक्ट्रॉनिंग ट्विजिंग भौंह के शेप में बदलाव और भौंह के मेकअप के कॉमन तरीके हैं। ट्विजर के जरिए भौंह को पतला बनाया जाता है।
थ्रेडिंग के जरिए भौंह से बालों को निकाल कर शेप दिया जाता है। भौंह से बालों को हटा कर शेप देने की इस सभी प्रक्रिया में काफी दर्द होता है।
  • अपनी भौंहों को आकार देकर अपनी आंखों को सुंदर और सेक्सी लुक दे सकती हैं।
  • अगर आपकी भौंहें मोटी और भरी-भरी है तो आप उन्हें थ्रेडिंग करके पतली कर उसे कोई भी शेप दे सकती हैं।
  • यदि आपकी भौंह पतली और छोटी है तो आप एक पेंसिल की मदद से उसे भर कर मोटी और बड़ी बना सकती हैं।
  • अगर आपकी भौंहे संवेदनशील हैं, तो आप थ्रेडिंग करने से पहले भौंह के क्षेत्र को सुन्न करने के लिए बर्फ का उपयोग करें।
भौंहों की देखभाल (Eyebrow Care)
अरंड का तेल सस्ता और कारगर होता है। भौंह पर अरंड का तेल लगाने से भौंह मोटे और घने होते हैं। इसे नियमित रुप से लगाना चाहिए।
पेट्रोलियम जेली या वैसलीन भौंह पर लगाने से भौंह में नमी बनी रहती है। यह भौंह की बाल को सीधा और मजबूत रखता है। वैसलीन लगाकर भौंह की बाल को मोटा भी कर सकते हैं।  
नारियल तेल बालों को बढ़ाने के लिए सबसे कारगर उपाय है। इसे भौंह पर लगाने से भौंह मोटी होती है। इससे भौंह के बाल तेजी से बढ़ेंगे और भौंह का शेप भी अच्छा बनता है  
जैतून का तेल भौंह के लिए फायदेमंद होता है। मोटी भौंह पाने के लिए भौंह के बालों पर जैतून का तेल लगाएं। यह भौंह की लंबाई को बढ़ाता है और भौंह को शेप में भी रखता है।
सुंदर भौंह के लिए टिप्स (Tips for Beautiful Eyebrow)
  • भौंह पर अरंड का तेल नियमित रुप से लगाएं।
  • पेट्रोलियम जेली या वैसलीन भौंह पर लगाने से भौंह में नमी बनी रहती है।
  • वैसलीन लगाने से भौंह की बालों को मोटा किया जा सकता है।  
  • नारियल तेल को भौंहों पर लगाने से भौंह के बाल तेजी से बढ़ते हैं और उनकी शेप भी अच्छी बनती है।
  • जैतून का तेल भौंह के लिए फायदेमंद होता है। मोटी भौंह पाने के लिए भौंह के बालों पर जैतून का तेल लगाएं।

खाना डिलिवरी में की देरी तो खड़ा कर दी 2020 करोड़ की कंपनी

खाना डिलिवरी में की देरी तो खड़ा कर दी 2020 करोड़ की कंपनी

सफलता आपको थाली में सजा कर नहीं दी जा सकती सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है और अपनी हार को भी जीत में बदलने का जज्बा चाहिए होता है। अगर आप में ये विश्वास भर जायेंगा की आप भी कुछ कर सकते हो।आप भी बड़ा आदमी बन सकते हो और आपके सपने हकीकत में पुरे कर सकते है।


साहिल बरुआ

दिल्ली में पले-बढ़े साहिल बरुआ ने वहीं के सेंट जेवियर हाई स्कूल से शिक्षा पूरी करने के बाद कर्नाअक के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। साहिल ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से फाइनेंस में गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे। साहिल ने पढ़ाई के साथ-साथ यूएस की युनिवर्सिटी ऑफ मैरिलैंड में रिसर्च इटर्न के तौर पर चार महीने काम कि‌‌‌‌‍‍या। दो वर्ष बाद उन्होंने आईआईअम-बी में भी लंदन की बैन एंड कंपनी में तीन माह का समर एसोसिएट इंटर्नशिप की। इसके पूरी होने के बाद साहिल ने आईआईअम से पढाई पुरी की और बैन एंड कंपनी में फुल टाइम एसोसिएट कंसल्टेंट ज्वाइन कर लिया। अगले एक वर्ष में साहिल प्रमोट होकर सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट बन गया।


साहिल दोस्तों के साथ


नौकरी के दौरान ही तलाशा बिजनेस आइडिया